सिसई: थाना रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में रामनवमी की तैयारी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल की हुई बैठक
Sisai, Gumla | Apr 2, 2024 सिसई में रामनवमी की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय महावीर मंडल की बैठक स्थानीय थाना रोड़ शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई। अध्यक्षता सुनील जायसवाल ने की। बैठक में आगामी 17 अप्रैल 2024 को होने वाले रामनवमी का त्यौहार के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई के संचालन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया।