वारासिवनी: गर्रा-पिपरिया मार्ग पर बाइक हादसे में गंभीर घायल 27 वर्षीय युवक की पब्लिक न्यूज़ की खबर से हुई पहचान
रामपायली थाना क्षेत्र के गर्रा-पिपरिया मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में मोवाड़ी के कंटगी टोला निवासी सुनील ऐसने (27) गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें रामपायली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। पब्लिक न्यूज़ में खबर प्रसारित होने के बाद घायल युवक की जानकारी सामने आई और पहचान हो सक