अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याए
---
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा उनका निराकरण किया जाता हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ममता चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन, बैंक में ई केवायसी एवं जमीन सीमांकन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 10, 2026