फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र जमालपुर बालचंद्रपुर रोड पर मैक्स की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत
थाना मटसेना क्षेत्र जमालपुर बालचंद्रपुर रोड पर बुधवार रात आठ बजे क़रीबन मैक्स की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी मटसेना ने सीयूजी नम्बर पर जानकारी दी।