नानपारा: दुर्गापुर में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाया गया, पुलिस और SSB मौजूद रहे
नवाबगंज क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में गुरुवार को राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। यह कार्रवाई तहसीलदार नानपारा के न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से की गई। मौके पर पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौजूद थे।क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। दुर्गापुर में अतिक्रमण का मामला नानपारा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन रहे