नावकोठी: देवपुरा से पुलिस ने 7 लीटर देसी चुलाई शराब किया बरामद, कारोबारी को पकड़ने के लिए की जा रही है छापेमारी
विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 देवपुर से पुलिस ने 7 लीटर देसी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया देवपुरा के स्व कपिलदेव सहनी का पुत्र राजेश सहनी देसी चुलाई शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के सत्यापन हेतु पदाधिकारी को उक्त स्थल पर भेजा गया। पुलिस को देखकर कारोबारी फरार हो गया। लेकिन घर की तलाशी के क्रम में 7 लीटर देसी शराब बरामद किया।