नावकोठी: समसा के जीतपुर में आधुनिक क्लस्टर विकास योजना को लेकर किसानों की बैठक, वाणिज्यिक खेती पर मिलने वाले अनुदान पर हुई चर्चा
समसा पंचायत के जीतपुर में आधुनिक कलस्टर विकास योजना के तहत किसानों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि 25 एकड़ में अमरूद आंवला नींबू बेल पपीता गेंदा फूल ड्रैगन फ्रूट लेमनग्रास स्ट्रॉबेरी में से किसी एक फसल को चुनकर खेती करने वाले किसान को प्रति एकड़ एक लाख रुपये अनुदान दो किस्तों में मिलेगा।