डिंडौरी: अमरपुर के नांदा गांव में क्षीरधारा ग्राम योजना शिविर आयोजित, 111 पशुओं का टीकाकरण किया गया
अमरपुर के नांदा गांव में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर क्षीर धारा ग्राम योजना अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया शिविर में पशुपालकों को पशुपालन दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय पशुओं के नस्ल सुधार रोगों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण सहित वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 7:00 बजे जानकारी दी ।