अशोकनगर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका से कथित अभद्रता के मामले में सोमवार को शाम 5 बजे जिलेभर के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।