पटना ग्रामीण: रोड एक्सीडेंट में मुआवजा दिलवाने में पटना चौथे नंबर पर, ट्रैफिक SP ने दी जानकारी
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने शनिवार शाम 4:26 बजे इस बात की जानकारी दी है कि रोड एक्सीडेंट में मुआवजा दिलवाने के मामले में इंटर डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग में पटना चौथे नंबर पर पहुंच गया है।जबकि पहले पटना आखरी नंबर यानि की 40वें नंबर पर था। मौके पर उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि 2025 में 185 से ज्यादा रोड एक्सीडेंट के विक्टिम को मुआवजा दिया जा चुका है।