टीकमगढ़: बमनौरा गांव में 2 साल का बच्चा खौलते पानी पर गिरकर झुलसा, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती
बमनौरा गांव में 2 साल का बच्चा खौलते पानी पर गिरकर बुरी तरह झुलस गया। बच्चे का नाम लालू राजपूत उम्र 2 साल बताया गया है। परिजन ने बताया कि बच्चा अपने घर पर कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी का उसको धक्का लगा और सामने रखे खौलते पानी पर वह गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।