टीकमगढ़: जल संरक्षण के लिए जल सहेलियाँ 300 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगी, चकरा रोड स्थित भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
परमार्थ समाज सेवी संस्थान की पहल पर जल सहेली समूह ने इस संकट से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।जल सहेलियों 2 फरवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 तक जल सहेलियां जलयात्रा का आयोजन करने जा रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र के पांच जिलों -निवाड़ी. झांसी. ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर से होकर लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।सभी से यात्रा में शामिल होने की अपील भी की है।