धार: ढाकनबारी में निर्दोष दंपती पर दरिंदगी, रातभर बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई, आरोपी फरार
Dhar, Dhar | Apr 23, 2025 ढाकनबारी में दरिंदगी: परिजन के किए की सजा निर्दोष दंपती को, रातभर बांधकर की गई बेरहम पिटाई, आरोपी अब भी फरार। धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंगनोद चौकी के ग्राम ढाकनबारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके पति को कथित रूप से रस्सियों से बांधकर पूरी रात बेरहमी से पीटा गया।