धार: धार जिले के पचलाना गांव में भीषण आग, मकान जलकर राख हो गया
Dhar, Dhar | Apr 23, 2025 धार जिले के पचलाना गांव में भीषण आग, मकान जलकर हुआ राख।आपको बता दे कि धार जिले के ग्राम पचलाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 3:00 बजे के लगभग एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसकी चपेट में आकर मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।मकान सुखराम नामक ग्रामीण का था, जो आग की चपेट में आ गया।