धार: धरावरा से नाबालिग को भगा ले गया आरोपी, एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, चिंतित परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय
Dhar, Dhar | Apr 23, 2025 धरावरा से नाबालिग को भगा ले गया आरोपी, एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, चिंतित परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय।धार जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धरावरा से एक नाबालिग को सरवन पिता दुलेसिंह, जो कि उसी गाँव का निवासी है, बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज तो कर लिया।