कराहल क्षेत्र के ग्राम बरगवां में किसान तुलशीराम धाकड़ की पैतृक भूमि से अवैध रूप से 200 से अधिक ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में किसान ने कराहल एसडीएम मनोज गडवाल से लिखित शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।