हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने वर्ष 2015 के तीन नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधपुर से 3 नफर वारण्टी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 के धारा 323, 324, 504, 506 आईपीसी में दर्ज मुकदमे के वारंटी भरोसी निषाद, चेतराम निषाद, राजू निषाद पुत्रगण रामप्रसाद निषाद निवासीगण ग्राम धुंधपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।