पत्थलगांव: प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों ने किया गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में पूर्ण हुए आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों का निर्माण पूरा होने के बाद हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान से नए पक्के मकानों में गृह प्रवेश किया। पक्का और सुरक्षित आवास मिलने से हितग्राही परिवारों में खुशी का माहौल रहा। परिवारों ने शासन एवं जिला प्रश