सरैया: अम्बारा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी का फिर प्रयास, ताला तोड़कर चोर फरार
सरैया मुजफ्फरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, अम्बारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी का प्रयास किया। चोरों ने विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला काट दिया, लेकिन किसी सामान को चुराने में असफल रहे। सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।