गौतम बुद्ध नगर: बिसरख क्षेत्र में पानी की डिलीवरी करने आया युवक घर के बाहर रखे जूते चुराकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीने के पानी की डिलीवरी करने आया युवक घर के बाहर रखे हुए जूते चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।