गौतम बुद्ध नगर: नव वर्ष के जश्न को लेकर नोएडा पुलिस हुई अलर्ट, जनपद में 3000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी किए गए तैनात
नव वर्ष के जश्न को लेकर मंगलवार को नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इसी क्रम में गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जनपद की मुख्य बाजारों में 3000 पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया है कि जनपद में नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।