✍️ _*प्रेस नोट*_
*कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध मुनादी कराकर उद्घोषणा आदेशिका निष्पादन की कार्रवाई की गई**
*जनपद ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर श्री प्रमोद कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री डी.आर. वर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विधिक कार्रवाई की गई।
कोतवाली किच्छा में पंजीकृत *मु0अ0सं0 228/2026, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 111 एवं 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम* बनाम स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ठाकुर व अन्य से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्तों *मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना एवं अंकित ठाकुर उर्फ विवेक* लगातार फरार चल रहे हैं। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय
न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट एवं उपसंजाति हेतु उद्घोषणा आदेशिका जारी की गई है।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में *प्रभारी कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में सरकारी पुलिस वाहन पर लगे लाउडस्पीकर/अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से व ढोल बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई तथा उद्घोषणा आदेशिका को बुलंद आवाज में पढ़कर आमजन को इसकी जानकारी दी गई।* साथ ही, उद्घोषणा आदेशिका की प्रतियां दोनों अभियुक्तों के संबंधित पतों पर चस्पा की गईं जिससे अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में विधिवत जानकारी दी जा सके तथा आमजन को भी उनके संबंध में सूचना उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया जा सके।
▶️ *फरार अभियुक्तों का विवरण* --
*1. मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना* पुत्र स्वर्गीय अमरीक सिंह निवासी ग्राम सैजना (रहपुरा), थाना कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
*2. अंकित ठाकुर उर्फ विवेक* पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सैजनी, थाना कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि उक्त अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है अथवा वे कहीं दिखाई देते हैं तो तत्काल स्थानीय पुलिस या कोतवाली किच्छा को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की सुरक्षा एवं गोपनीयता का नियमानुसार ध्यान रखा जायेगा।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय के समक्ष उनकी उपस्थिति के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आवश्यकतानुसार विधिक प्रक्रिया के तहत संपत्ति की कुर्की सहित अग्रिम कार्रवाई भी की जायेगी।
▶️ *कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम**
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह — विवेचक/अनुसंधान अधिकारी
2. हेड कांस्टेबल प्रभात चौधरी
3. कांस्टेबल राकेश कांडपाल
4. महिला कांस्टेबल रेखा आर्या
5. कांस्टेबल चालक रणवीर सिंह
*कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने में पुलिस का सहयोग करें।*
*जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस*
*उत्तराखंड पुलिस — जनसेवा, सुरक्षा एवं कानून का पालन*
- कोतवाली किच्छा, 14.10.2026
Kichha, Udham Singh Nagar | Oct 15, 2026