शिवपुरी नगर: एससी-एसटी अत्याचार मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में करें कार्रवाई: कलेक्टर
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्ज प्रकरणों, पीड़ितों को राहत राशि, लंबित मामलों के निपटारे और जाति प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई।