🚨 महत्वपूर्ण अपील 🚨
कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की किसानों एवं आमजन से अपील
पांचना बांध एवं नहरी जल प्रवाह के संबंध में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सभी किसान भाइयों एवं आमजन से शांति, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग वातावरण को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। सभी किसान भाई किसी भी प्रकार की हिंसा, उग्र प्रदर्शन अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
डॉ. मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक एवं भड़काऊ टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा कि अफवाहों और अनर्गल टिप्पणियों से बचें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
उन्होंने कहा कि वे कमांड क्षेत्र एवं कैचमेंट क्षेत्र—दोनों क्षेत्रों के किसानों के साथ समान रूप से खड़े हैं तथा सभी किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
डॉ. मीणा ने विशेष रूप से आंदोलनरत किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। किसी भी प्रकार की हिंसा, हथियारों का प्रदर्शन अथवा कानून हाथ में लेने जैसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।
उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
— जिला प्रशासन, सवाई माधोपुर