देहरादून: सीएम धामी ने राजकीय दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों का हाल जाना
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अस्पताल में भर्ती उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की उनका कुशलक्षेम जाना