देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज की चोरी पकड़ो–इनाम पाओ योजना जल्द शुरू होगी, मिलेगा ईनाम
उत्तराखंड रोडवेज अब बसों में होने वाली चोरी और मनमानी रोकने के लिए नई योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अगर ड्राइवर–कंडक्टर या अन्य कर्मचारियों की किसी भी तरह की चोरी या गलत हरकत का पक्का सबूत देगा, तो उसे इनाम के साथ रोडवेज में मुफ्त यात्रा का फायदा दिया जाएगा।