खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के नेतृत्व में तथा अंचल अधिकारी धनवार के यशवंत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में खोरीमहुआ चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।