गाज़ीपुर: कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष की दौड़ तेज, एक सप्ताह चलेगी रायशुमारी, 30 अगस्त तक रिपोर्ट, सितंबर में होगा बड़ा ऐलान
गाजीपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष के चयन की कवायद तेज हो गई है। रविवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन सृजन अभियान की पूरी तस्वीर साफ की। पूनम पासवान के साथ पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मोरेलिया और धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। पर्यवेक्षक दल...