बरेली: बरेली में आयकर विभाग का बड़ा छापा, दो नामी ज्वैलर्स के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
रायसेन जिले के बरेली में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। भोपाल से आई टीम ने श्रृंगार ज्वैलर्स और दयाराम नारायण सोनी के यहाँ जांच शुरू की। 24 अधिकारी 8 वाहनों से पहुंचे, जीएसटी विभाग भी मौजूद है।