बरेली: प्रधानमंत्री आवास बने अतिक्रमण, रायसेन के समनापुर जागीर में 13 गरीब परिवारों पर बेघर होने का संकट <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
रायसेन जिले की बरेली तहसील अंतर्गत ग्राम समनापुर जागीर में 13 गरीब परिवारों के सामने गहरा आवास संकट खड़ा हो गया है। तहसीलदार बरेली द्वारा इन परिवारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सभी परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पक्के मकानों में वर्षों से निवास कर रहे हैं।