बरेली: नर्मदा स्नान से लौट रही महिला की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
शनिवार शाम 7:00 बजे बरेली के सन्नी होटल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम डुंगरिया निवासी गिरजाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।