बरेली: कड़ाके की ठंड में गौ सेवा: मारुति ग्रुप ने बरेली में 10 क्विंटल लकड़ी से जलवाए अलाव
बरेली नगर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मारुति ग्रुप द्वारा गौ सेवा एवं जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मारुति ग्रुप के सदस्यों ने गौ सेवा के उद्देश्य से 10 क्विंटल लकड़ी उपलब्ध कराई, जिससे नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए गए। इस पहल से मूक पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी ठंड से राहत मिल रही है।