बरेली: बरेली सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सोनोग्राफी व फिजियोथेरेपी यूनिट का लोकार्पण
रविवार रात्रि लगभग 9:00 बजे सिविल हॉस्पिटल बरेली में सोनोग्राफी मशीन एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित अत्याधुनिक सामग्री का लोकार्पण स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।