आलमनगर: आर्म्स एक्ट मामले में आलमनगर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि विगत वर्ष के नौवें महीने में आलमनगर थाना में आर्म्स एक्ट को लेकर एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में आरोपी राजा राम मंडल को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिहर टोला से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।