जमुई: DM ने सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का आपदा अनुग्रह अनुदान राशि सौंपा
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर जनता दरबार मे पहुंचे परिजन को DM ने चार-चार लाख रुपये का आपदा अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा। दुर्घटना 06 मई 2026 की है। सड़क दुर्घटना में कैलाश रावत और मंटू रावत की मौत हुई थी। उक्त जानकारी शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।