कैरो: कैरो प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध को बताया महिला विरोधी
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा की गई।