हरिद्वार: मुख्य नगर आयुक्त IAS वरुण चौधरी द्वारा नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई, दिलाई स्वच्छता की शपथ
मुख्य नगर आयुक्त IAS अधिकारी वरुण चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई भी की। वरुण चौधरी ने बताया कि दो सप्ताह तक हरिद्वार में सफाई अभियान चलाया जाएगा। समाजसेवी संगठनों के साथ हर की पौड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की साफ सफाई की जायेगी