लिधौरा: जैवर: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत
चंदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैवर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के बीच गिरी बिजली ने उसे चपेट में ले लिया।मृतका की पहचान बिचकू पत्नी चतुर्भुज कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पीएम बाद परिजनों के सुपुर्द किया शव