#रामपुर बुशहर : ननखड़ी के खोलीघाट के समीप गरटोला में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले पथ परिवहन निगम के परिचालक जयप्रकाश नेगी को कर्मचारियों, अधिकारियों और चालक-परिचालक संघ ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। खनेरी अस्पताल परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दिवंगत जयप्रकाश के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस के माध्यम से पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा गया।
Ani, Kullu | Jul 16, 2026