#रामपुर बुशहर : कॉलेज की लंबित मांगों को लेकर गरजे ABVP के कार्यकर्ता - रामपुर कॉलेज में सरकार और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Rampur, Shimla | Jul 11, 2026

#रामपुर बुशहर : भारी बारिश के कारण गानवी खड्ड में आए उफान से ग्राम पंचायत जघोरी को जोड़ने वाली करीब 500 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह बह गई है। मंगला बाजार के नीचे खड्ड के किनारे से गुजरने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से पंचायत का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को राजस्व रामपुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एचपीएसईबीएल गानवी परियोजना के अधिशासी अभियंता और बीडीओ रामपुर ने संबंधित टीमों के साथ मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल करने के लिए रविवार से एलएनटी मशीन लगाएगा। इस बीच ग्रामीणों की सुरक्षित पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पर भी काम शुरू कर दिया गया है। पांजाधार से लोअर नंती जलविद्युत परियोजना के फुटब्रिज तक करीब एक किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का सर्वेक्षण किया गया है। इस फुटब्रिज के माध्यम से ग्रामीण गानवी खड्ड को पार कर सकेंगे। विकास खंड की ओर से पैदल मार्ग की मरम्मत और सुधार के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, ताकि सड़क बहाल होने तक ग्रामीणों के लिए सुरक्षित पैदल आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Ani, Kullu | Jul 11, 2026

#रामपुर बुशहर : सेब सीजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक
Rampur, Shimla | Jul 10, 2026