#जयपुर में खौफनाक हत्याकांड
करधनी थाना इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद आरोपी राहुल कुमार झा फरार। पुलिस के मुताबिक तड़के 3–4 बजे के बीच सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार कर हत्याएं की गईं।
सबसे हैरान करने वाली बात ,हत्या के बाद सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मी नाथ झा के लिए चाय बनाई और फिर फरार हो गया।
पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं, FSL मौके से साक्ष्य जुटा रही है। आखिर एक ही परिवार में चार हत्याओं के पीछे की वजह क्या है?
Alwar, Alwar | Sep 11, 2026