भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक किसान पंचायत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय सोहावल में हुई। पंचायत के बाद किसानों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव और अतुल कुमार पांडे को सौंपा गया।पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया। किसानों ने सोहावल ब्लॉक की 56 ग्राम सभाओं में छुट्टा पशुओं और हिंसक सांडों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा ग्रामीणों के घायल होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत, आगेथुआ में खड़ंजा व नाली निर्माण, रुकी वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन चालू कराने, लाखोरी माजरा सफीपुर में जल निकासी की व्यवस्था तथा मंगलसी में कुएं-तालाब की अधूरी सफाई पूरी कराने की मांग की गई।भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगली पंचायत तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पंचायत में जवाहरलाल तिवारी, राजू निषाद, मंगरू राम, रामनेवल, रामदीन, डॉक्टर आसमा निशा, लाजवंती, लालमती, मालती देवी, जनकलली ,और मणि देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#reelsviralシ #reelsviral #reelsvideo #viralpost #viralreelsシ #viralreels #foryouシ #foryoupage #facebookreelsviral #ayodhya MYogiAdityanath