कोतमा: कोतमा में कार की टक्कर से बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, चालक फरार
Kotma, Anuppur | Oct 23, 2026 शुक्रवार 3:00 कोतमा बाजार से खरीदारी कर बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से छूल्हा स्थित घर लौट रहे बालक दास प्रजापति की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक दास प्रजापति और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार अनूपपुर की ओर भागी।