रामगंजमण्डी: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस ने अम्बेडकर सर्किल पर किया धरना प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी शहर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिगड़ी बिजली व्यवस्था में सुधार के लिये धरना प्रदर्शन करके ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। बरसात के बीच भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर सर्किल पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।