रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी अस्पताल में आभा आईडी से मिलेगी ओपीडी सुविधा, मरीज घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण और ऑनलाइन देख सकेंगे जांच रिपोर्ट
रामगंजमंडी के राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को अब ओपीडी पर्ची के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल में मंगलवार सुबह से आभा आईडी आधारित ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी पर्ची केंद्र के बाहर और परिसर में कई स्थानों पर पंजीयन क्यूआर कोड लगाए हैं।