रामगंजमण्डी: उपखण्ड में बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर कांग्रेस की बैठक कार्यालय पर आयोजित, 20 जून को अम्बेडकर सर्किल पर देंगे धरना
रामगंजमंडी क्षेत्र में गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली की आंख मिचौली से परेशान जनता को राहत मिले इसको लेकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके चलते बुधवार शाम करीब 5 बजे शहर कार्यलय पर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित की गई।