रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी का मंगल प्रवेश, पद प्रक्षालन और मंगल आरती कर किया गया स्वागत
आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी संघ का गुरुवार शाम करीब 5 बजे रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश हुआ। माताजी ने संघ सहित प्रातः अग्रवाल फार्म हाउस से मंगल विहार किया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया में समाज बंधुओं ने गुरु मां का पद प्रक्षालन और मंगल आरती कर स्वागत किया। माताजी ने मंदिर के दर्शन किए।