रामगंजमण्डी: बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया
रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमे विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता एससी जांगिड़ सहित उपखण्ड भर के विद्युत अधिकारी जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। बैठक नगर पालिका सभागार में शाम 4:30 बजे आयोजित हुई जो करीब शाम 6:30 बजे तक चली।