रामगंजमण्डी: जुल्मी रोड अस्पताल तिराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
रामगंजमंडी के जुल्मी रोड़ पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति के सिर में गम्भीर चोट आई। जिसे राहगीरों ने रामगंजमंडी अस्पताल पहुचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया गया। व्यक्ति की पहचान जुल्मी निवासी चैनराम के रूप में हुई है। दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।