शाहगंज: जौनपुर में असलहा दिखाकर 40 हजार रुपये और दस्तावेज लूटने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी
जौनपुर के पदुमपुर तिराहे पर दिलीप कुमार मौर्य से 40,000 रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज असलहा दिखाकर लूटने वाले दो आरोपियों को थाना सरायख्वाजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद और आधार कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। उनकी फरार साथी किशन गौड़ की खोज जारी है।